Sunday, October 25, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

कोविड जांच फर्जीवाड़े को लेकर दो पूर्व मुख्यमंत्री आए आमने सामने,हरदा के तूफान आने पर त्रिवेंद्र ने ली चुटकी

देहरादून। हरिद्धार में कोराना जांच में हुए फर्जी वाड़े पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तीखी प्रतिक्रिया आई है,हरीश रावत का कहना है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री दोषरोपण इस मामले में कर रहे है,उससे उत्तराखंड की छवि धुमिल हुई है,इसलिए कांग्रेस इस मामले में सरकार को समय दे रही है,अगर सरकार ने सारे तथ्य सामने नहीं लाएं तो फिर कांग्रेस हरिद्धार से एक बड़ा तूफान उठाएंगी जिसका नेतृत्व कांग्रेस करेगी। वहीं हरीश रावत की प्रतिक्रिया पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि हरिद्धार में पिछली बार भी तूफान खड़ा हुआ था और इस बार फिर वह हरिद्धार में जाकर अजामाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!