Friday, October 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर,नए प्रदेश अध्यक्ष,नेता प्रतिक्ष के नाम का ऐलान,हरदा बने चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर है, पिछले महीने से चली आ रही प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नाम के चयन को लेकर कांग्रेस की खींचतान अब खत्म हो गई है, कांग्रेस हाईकमान के द्वारा उत्तराखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को बनाया गया है, जबकि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को बनाया गया। चार कार्यकारी अध्यक्ष भी कांग्रेस हाईकमान के द्वारा उत्तराखंड में बनाए गए हैं। प्रोफेसर जीतराम, भुवन कापड़ी,तिलकराज बेहड़ और रंजीत रावत को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव प्रचार समिति का उपाध्यक्ष प्रदीप टम्टा और दिनेश अग्रवाल को संयोजक चुनाव प्रचार समिति में बनाया गया । जबकि उत्तराखंड कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के रूप में आरेन्द्र शर्मा को नई जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!