Friday, October 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि,उत्तराखंड के भी कई जवान हुए थे शहीद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि उत्तराखण्ड में भी देश के लिये बलिदान की परम्परा रही है। यहां के वीर सैनिकों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहूतियाँ दी हैं। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!