Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

सुबोध उनियाल ने हरदा पर बोला हमला,हरीश रावत ने किया पुलिसकर्मियों के साथ विश्वासघात – सुबोध उनियाल

देहरादून। पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे को लेकर जहां उत्तराखंड में सियासी दल के पुलिसकर्मियों के साथ खड़े होने की बात कर रहे हैं वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ही पुलिस कर्मियों की ग्रेड पे की मांग को जायज बताया लेकिन शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने हरीश रावत पर हमला बोलते हुए पुलिस कर्मियों के साथ विश्वासघात करने की बात कही है, उनका कहना है कि हरीश रावत के द्वारा ही पुलिस कर्मचारियों की ग्रेड पे विसंगति की गई यहां तक कि आचार संहिता के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ विश्वासघात करते हुए,आचार संहिता के दौरान नया शासनादेश हरीश रावत सरकार के द्वारा जारी किया गया,सुबोध उनियाल का कहना है कि पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड पर को लेकर बनाई गई कैबिनेट की समिति मामले को लेकर अध्ययन कर रही है जल्द ही कैबिनेट उपसमिति सरकार के समक्ष अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। आपको कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में कैबिनेट समिति कर्मचारियों की ग्रेड पे मामले के समाधान के लिए बनी है जो आज फिर से बैठक करने जा रही है। जिसमें पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड पे को लेकर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!