Friday, September 18, 2026
उत्तराखंड से बड़ी खबरनैनीताल

उत्तराखंड में भाजपा की ‘दलित पॉलीटिक्स’, CM धामी ने दलित के घर किया भोजन

हल्द्वानी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे। जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद पार्क जाकर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम धामी ने शहीदों को याद करते हुए नमन किया। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम ने कई आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया।

वहीं इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी आज दलित के घर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजपुरा क्षेत्र में पार्टी के दलित कार्यकर्ता नंद किशोर आर्य के घर खाना खाया। एक बार फिर से चुनाव नजदीक आते ही हर वर्ग के लोगों को लुभाने की कोशिश में पार्टियां जुट गई है। उत्तराखंड में भाजपा गढ़वाल से लेकर कुमाऊं में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रही है। दिग्गजों का उत्तराखंड आना जारी है। अमित शाह के बाद पीएम मोदी उत्तराखंड आए और चुनावी शंखनाद कर गए। वहीं अब जेपी नड्डा आ रहे हैं। भाजपा हर वर्ग के लोगों को लुभाने में जुटी है।

एक ओर जहां सीएम ने आज छठ पर छुट्टी का ऐलान कर पूर्वांचल के लोगों को लुभाया तो वहीं हल्द्वानी में दलित के घर भोजन कर दलित वर्ग के लोगो को भी लुभाने की कोशिश की जिसे कांग्रेस और अन्य पार्टियां दलित पॉलीटिक्स का नाम दे रही है। भाजपा 2022 के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जी जान लगा रही हैतो वहीं कांग्रेस भी पीछे नहीं है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर है। जीत किसकी होगी आने वाले समय में ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!