Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

सीएम धामी का बड़ा ऐलान, जिला पंचायत अध्यक्षों को मिलेगा राज्य मंत्री का दर्जा, ग्राम प्रधानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

रुद्रपुर : रुद्रपुर दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि सीएम धामी के ऐलान से जिला पंचायत अध्यक्षों और ग्राम प्रधानों में खुशी की लहर है।  सीएम पुष्कर धामी ने जिला पंचायत अध्यक्षों और ग्राम प्रधानों को बड़ी सौगात दी है। रुद्रपुर पहुंचे सीएम धामी ने वहां से बड़ा ऐलान किया है।  बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया कि प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को फिर से राज्य मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। सरकार ये फैसला पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में लिया है।

आपको बता दें कि सीएम धामी ने रुद्रपुर में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यशाला में यह भी ऐलान किया है कि ग्राम प्रधानों को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कोरोना काल में ग्राम प्रधानों के बेहतर कामों को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। इसका लाभ प्रदेश के करीब 8 हजार से अधिक ग्राम प्रधानों को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!