Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

उत्तराखंड में IFS के बंपर तबादले, प्रमुख वन संरक्षक के पद से राजीव भरतरी की छुट्टी, ये बने नए मुखिया

देहरादून : उत्तराखंड वन विभाग में आईएफएस अफसरों के बंपर तबादले हुए हैं। बता दें कि आखिरकार प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी की पद से छुट्टी हो गई है और वन विभाग को नया मुखिया मिल गया है। बता दें कि राजीव भरतरी की कुर्सी पर अब विनोद कुमार बैंठगे जो की पीसीसीएफ है।

आपको बता दें कि इसी के साथ राजीव भरतरी को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही मुख्य वन संरक्षक पराग मधुकर धकाते को मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही 29 अन्य वनाधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं।बताया जा रहा है कि कॉर्बेट पार्क में अवैध कटान और नियम विरुद्ध निर्माण को लेकर तीन आईएफएस पर भी एक्शन लिया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संज्ञान लेकर कार्रवाई करते हुए प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव अनूप मलिक और मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जेएस सुहाग तत्काल प्रभाव से पदों से हटाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!