Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

निशंक ने साधा कांग्रेस पर निशाना,कांग्रेस का का जन्म झूट बोलने के लिए हुआ – निशंक

देहरादून । भाजपा की तरफ से कॉंग्रेस को निशाने पर लेते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम डा॰ रमेश पोखरियाल निशंक कहा कि जिन्होने पवित्र चारो धामों के लिए कभी कोई कार्य नहीं किया वही लोग चार धाम चार काम का झूठा दावा कर रहे हैं।  पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होने कहा कि मोदी जी के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार ने प्रदेश में अभूतपूर्वक काम किए है, जिसे जनता बखूबी जानती है । अब चूंकि कॉंग्रेस और विपक्ष ने जानते बूझते आँखें मूंदी हुई हैं इसलिए उन्हे नज़र नहीं आने वाला ।

हरिद्वार रोड स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता के दौरान बात करते हुए डा॰ निशंक ने कहा कि प्रदेश ने इन 5 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क-रेल व संचार इंटरकनेक्टिविटी, रोजगार, पर्यटन लगभग सभी  क्षेत्रों में नए नए आयामों को छुआ है । उन्होने कहा कि स्वास्थ्य की बात करें तो 2017 के 836 करोड़ के मुक़ाबले आज लगभग 3000 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं । केंद्र की अटल आयुष्मान योजना के दायरे में प्रदेश के प्रत्येक परिवार को लाकर प्रदेशवासियों की सेहत की चिंता भाजपा सरकार ने की । अब तक 4 लाख से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले चुके हैं । इसके अतिरिक्त चाहे ऋषिकेश में AIIMS की स्थापना के साथ श्रीनगर, हल्द्वानी, देहरादून, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज व कुमायूं में सेटेलाइट AIIMS की स्थापना सभी भाजपा सरकारों की देन है । उन्होने कहा प्रदेश की हमारी सरकार ने कोरोना महामारी में बेहतर और शत प्रतिशत टीकाकरण करते हुए लोगों की जान बचाने का कार्य किया है
कोरोना काल में सूबे के 15 लाख परिवारों को 2 साल तक मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया, उज्ज्वला योजना के तहत राज्य में 4.25 लाख गैस क्नेक्सन फ्री दिये गए । संपत्ति में प्रदेश की आधी आबादी, महिलाओं को पूरा अधिकार दिलाया, साथ ही मातृ शक्ति को ब्याजमुक्त ऋण की योजना शुरू की । केंद्र की मदद से राज्य सरकार ने सड़क, रेल और हवाई मार्गों का जाल बिछाकर आधारभूत ढांचा मजबूत करते हुए प्रदेश को आज आर्थिक विकास के हाइवे पर पहुंचा दिया है ।
 
उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड के सैनिक प्रदेश है लेकिन अपने जवानों के लिए एक भी बड़ा कार्य नहीं करने वाली कॉंग्रेस अब सैनिक प्रेमी होने का मुखौटा लगाकर जनता के बीच जा रही है । वहीं मोदी सरकार में 40 वर्षों से लटकाई वन रेंक वन पेंशन की मांग को पूरा किया, पांचवे धाम के रूप में सैनिक धाम की स्थापना की, कार्गिल युद्ध के समय पहली बार देशभक्तों को सम्मान दिलाने का कार्य भी अटल सरकार ने शुरू किया ।वहीं दूसरी और उत्तराखंड की शान और दिवंगत जनरल विपिन रावत को गली का गुंडा बताने वाले, वीर जवानों को आतंकवादी और बलात्कारी तक कहने वाली कॉंग्रेस अब उत्तराखंड में सैनिकों की हितेषी दिखने का ढोंग कर रही है ।
 
इस अवसर पर डोईवाला विधानसभा से निर्दलीय ताल ठोकने वाले असंतुष्ट पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष सौरभ थपलियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष भट्ट और पूर्व प्रधान राहुल पँवार ने उपस्थित होकर नाम वापिस लेने की घोषणा की। ड़ा॰ निशंक ने जानकारी दी कि हरिद्वार से जय भगवान सैनी, रुड़की से टेक बल्लभ और नितिन शर्मा समेत अनेक प्रत्याशियों ने भाजपा के पक्ष में नाम वापिस लिया। पत्रकारों के सवाल का जबाब देते हुए निशंक ने कहा कि शीघ्र ही अन्य पार्टी असंतुष्टों को भी बैठा लिया जाएगा । पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, महिला मोर्चे की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता रवीद्र जुगरान, विपिन केंथुरा, बद्रीकेदार मंदिर समिति अध्यक्ष अजयेन्द्र अजय, राजीव तलवार समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे ।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!