Friday, October 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

यूक्रेन में फंसे लोगो के रेस्क्यू करने के लिए बीजेपी ने बनाई हेल्प डेस्क,जिला स्तर भी नेताओं को दी गई जिम्मेदारी

देहरादून । यूक्रेन में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन गंगा के तहत अब राज्य के लोगो को मदद मुहैया कराने के लिए भाजपा ने भी प्रदेश और ज़िला स्तर पर हेल्प डेस्क बनाई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश स्तर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल के संयोजन मे 5 लोगों की टीम दो गढ़वाल दो कुमाऊँ मंडल के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। वहीं ज़िला स्तर पर जिलाध्यक्ष एवं दो अन्य पदाधिकारी शासन और छात्रो के परिजनों से मध्य सेतु का कार्य करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!