Friday, October 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने तोड़े अपनी पिछली सभी जीत के रिकॉर्ड, इतने वोटों से जीते

ऋषिकेश : उत्तराखंड में अब मतगणना के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। भाजपा ने एक बार फिर से जीत हासिल की है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने जीत हासिल की है तो वहीं राजेश शुक्ला हारते नजर आ रहे हैं। खटीमा से सीएम धामी हार की ओर हैं। हरीश रावत एक बार फिर से चुनाव हार गए हैं।

वहीं अगर बात करें ऋषिकेश विधानसभा की करें तो यहां तीन बार के विधायक व भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी पिछली सभी जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2017 में प्रेमचंद अग्रवाल ने 14 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की थी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रेमचंद अग्रवाल ने 19,832 से अधिक मतों जीत हासिल कर ली है। ऋषिकेश में जीत का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!