Friday, October 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

पत्रकार उमेश कुमार ने दिया था चैंपियन को चैलेंज, उनकी पत्नी देवयानी को हराते हुए दिख रहे

खानपुर : पत्रकार उमेश कुमार का खानपुर में जलवा देखने को मिल रहा है। बता दें कि उमेश कुमार ने सीधे तौर पर खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को कड़ी टक्कर दी है और वो कड़ी टक्कर दे भी रहे हैं क्योंकि वो चैंपियन की पत्नी और भाजपा प्रत्याशी रानी देवयानी से लगभग 9000 वोटों से आगे चल रहे हैं. बता दें कि कुंवरानी देवयानी को 14638 मिले तो वहीं पत्रकार उमेश कुमार को 23768 वोट मिले हैं। उमेश कुमार और चैंपियन का पहले से ही छत्तीस का आंकड़ा रहा है. दोनों सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए एक दूसरे खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं. वहीं उमेश कुमार ने चैंपियन को चैलेंज किया था और वो चैलेंज जीतते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि उमेश कुमार का प्रचार करने मोहम्मद शमी से लेकर सुरेश रैना आए थे। उन्होंने चैंपियन को सीधे चैलेंज किया था। चैंपियन ने भी उमेश कुमार को चुनाव जीत कर दिखाने का चैलेंज किया था जो की वो पूरा करते दिख रहे हैं. कुछ समय बाद पता चल जाएगा की जीत किसे हासिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!