Friday, October 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर,भर्ती प्रक्रिया पर अस्थाई रोक,लेकिन उठ रहे है सवाल कैसे मिलेगा रोजगार

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से आज की बड़ी खबर, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के द्वारा एक आदेश जारी किया गया, जिसमें अशासकीय स्कूलों में चल रही भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया । आदेश के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया पर अस्थाई रोक लगा दी गई है। भर्ती प्रक्रिया पर अस्थाई रोक अशासकीय स्कूलों में चल रही भर्ती प्रक्रिया में कई तरह की शिकायतों के पाए जाने के बाद लगाई गई है। लेकिन भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई जाने की संभावित खबरों के बाद से ही अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों ने भी भर्ती प्रक्रिया रोके जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन अब देखना यही होगा कि आखिरकार जो चेतावनी अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने के बाद दी थी,कि वह बड़ा आंदोलन करेंगे । यदि अगर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई जाती है। लेकिन अब देखना यही होगा कि आखिरकार अशासकीय स्कूलों और उन में पढ़ाने वाले शिक्षकों का रुख भर्ती प्रक्रिया पर अस्थाई रोक लगाए जाने के बाद क्या कुछ होता है। लेकिन सवाल इस बात को लेकर भी है कि उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए जो भी भर्तियां निकल रहे हैं उन पर रोक पर रोक ही लगती जारी ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर कार कैसे उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार मिलेगा। खासकर शिक्षा विभाग की बात करें तो एलटी  के 1428 पदों पर जहां भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बाद भी युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार अंतिम निर्णय नहीं ले पा रही है वहीं अब अशासकीय स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया रोके जाने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या वास्तव में जिस तरीके से उत्तराखंड का शिक्षा विभाग पीजीआई की रिपोर्ट में सबसे निचले पायदान पर आया है क्या इसी तरीके से उत्तराखंड के स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया में रोके जाने के बाद क्या सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य सुधर पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!