Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

एक्शन मोड में दिखीं मंत्री रेखा आर्या,लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों को दी चेतावनी,31 दिसम्बर तक पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड दिए जाने की डेड लाइन जारी

देहरादून। आज विधानसभा स्थित भवन में प्रदेश की खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवम उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय अधिकारियों और सभी जनपदों के जिलापूर्ति अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक ली।बैठक में खाद्य मंत्री ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में अधिकारियों ने अपात्र को ना पात्र को हां, अंत्योदय परिवारों को मिल रहे तीन गैस सिलेंडर, बायोमेट्रिक व ऑनलाइन माध्यम के जरिये बांटे जा रहे राशन,धान खरीद केंद्रों में धान की आपूर्ति के बारे में विभागीय मंत्री को जानकारी दी।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने बात करते हुए कहा कि अधिकारियों को कई विषयों के संबंध में स्पष्ट दिशानिर्देश दिए गए हैं । जिसमे 31 दिसम्बर 2022 तक सभी जिलापूर्ति अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके जिले मे जिन व्यक्तियों ने अपने राशनकार्ड सरेंडर किये हैं वह सभी अधिकारी इस दिनांक तक पात्र लोगो को राशनकार्ड उपलब्ध करा दें साथ ही इसमें आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर कर दें।

इस दौरान खाद्य मंत्री ने बॉयोमेट्रिक व ऑनलाइन माध्यम से दिए जा रहे राशन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अधिकतर जिलों की स्थिति संतोषजनक जरूर है ,चूंकि पहाड़ी जनपदों में कुछ स्थान ऐसे हैं जहां पर नेटवर्क की समस्या रहती है वहाँ पर लोगो को राशन से वंचित ना रखा जाए लेकिन मैदानी जिले जहां पर इस प्रकार की कोई दिक्कत नही है वह जिले अपने यहां 100 प्रतिशत ऑनलाइन व बॉयोमेट्रिक के माध्यम से राशन देना सुनिश्चित करें।

वहीं विभाग द्वारा अंत्योदय परिवारों के लिए चलाई जा रही साल में तीन गैस सिलेंडर के बारे में कैबिनेट मंत्री ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जितने भी अंत्योदय परिवारों को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए वह किन कारणों से गैस रिफिल नही करा रहे रहे इसके बारे मे सभी अधिकारीगण एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं । उन्होंने कहा कि यह सरकार कि एक जनकल्याणकारी योजना है जिसके तहत हम साल के तीन गैस सिलेंडर देते है जो कि चार-चार माह के अंतराल पार दिया जाता है। इसका लाभ अंत्योदय परिवारों को हर हाल में मिलना चाहिए । कोई भी पात्र इस योजना से नही छूटना चाहिए।

धान खरीद के बारे में बताते हुए खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमे करीब 9 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला था जिसके सापेक्ष हमने लगभग 96 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है शेष लक्ष्य को हम दिसम्बर अंत तक पूर्ण कर लेंगे । साथ ही कहा कि किसानों के जरिये कई बार यह बात कही जाती है कि इस बार चूंकि धान की पैदावार ज्यादा हुई है ऐसे में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उनसे धान लेकर इसकी व्यवस्था बनाई जाए । इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने राशन डीलरों के बारे में कहा कि हमारी कोशिश है कि हम किस प्रकार से उन्हें सुदृढ़ बना सकते है इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट बना कर तैयारी कर ली जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!