Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

बाबा रामदेव की कम्पनी पंतजलि को नोटिस होगा जारी,3 बिन्दुओं को लेकर किया जाएगा नोटिस जारी

देहरादून । बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के द्वारा कोरोनावायरस की दवा कोरोनिल बनाए जाने के दावे पर विवाद खड़ा हो गया है, वही आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा दवा के प्रचार के विज्ञापन पर जहां पाबंदी लगा दी गई है,वहीं उत्तराखंड राज्य औषधी अनुभाग के द्वारा पतंजलि को अब कई मामलों पर नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया चल रही है, राज्य औषधि अनुभाग के संयुक्त निदेशक वाईएस रावत का कहना है कि ऐसा दावा करना कि कोरना की दवाई बन रही है यह सही नहीं है, क्योंकि एलोपैथिक और आयुर्वेदिक में ना तो अब तक कोरोना की दवाई बनी है और ना ही कोई वैक्सीन बनी है,इसलिए पतंजलि के द्वारा जो विज्ञापन कोरोनावायरस की दवाई को लेकर प्रचारित प्रसारित किया गया था, वह भी नियमों के तहत नही था, क्योंकि विज्ञापन चलाने के लिए भी पतंजलि के द्वारा स्टेट लाइसेंस अथॉरिटी से मान्यता नहीं ली गई है, जिसको लेकर भ्रामक प्रचार प्रसार करने को लेकर भी नोटिस भेजे जाने की तैयारी है साथ ही कोरोना किट बनाने का लाइसेंस पंतजलि के द्वारा नही लिया गया है,जिस को लेकर भी नोटिस जारी किया जाएगा।

तीन मामलों को लेकर होगा नोटिस जारी

1 – इम्युनिटी पावर बढ़ाने की जगह कोरोना वायरस की दवा बनाने के दावे को लेकर जारी होगा नोटिस।

2 – बिना अनुमति के कोरोना की दावई का प्रचार प्रसार करने को लेकर होगा नोटिस जारी

3 – कोरोना किट को लेकर भी होगा नोटिस जारी,बिना अनुमति के पंतजलि बना रहा है कोरोना किट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!