Sunday, October 25, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

उत्तराखंड में देवज्योति चक्रबर्ती बनी 12 वीं की टॉपर,देखिए उत्तराखंड के टॉपर की पूरी लिष्ट

देहरादून । सीबीएसई ने आज 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। देहरादून की देवज्योति चक्रबर्ती और सागर गर्ग ने संयुक्त रूप से उत्तराखंड टॉप किया है। वहीं,  टॉप-2 में चार छात्रों ने बाजी मारी है। देहरादून के आर्यमन मिश्रा सेठ, हरिद्वार के आयुष शर्मा, नैनीताल के ईशान जैन और ऊधमसिंह नगर की प्रथा विश्नोई ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप थ्री में भी चार छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। इसमें हरिद्वार की रिया भाटिया और गार्गी अंथवाल, ऊधमसिंह नगर जिले के प्रियांशी मित्तल और हितेश पांडेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

 83.22 फीसदी छात्र हुए पास 
दून रीजन में 83.22 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जबकि वर्ष 2019 में दून रीजन का रिजल्ट 89.04 फीसदी रहा था। सीबीएसई के देहरादून रीजन में न केवल पूरे उत्तराखंड के 13 जिले बल्कि उत्तर प्रदेश के भी आठ जिले रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, सहारनपुर, अमरोहा , मुजफ्फरनगर और बिजनौर शामिल हैं। 

 1.42 लाख छात्र  ने दी थी परीक्षा

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में दून रीजन से एक लाख 42 हजार 515 छात्र शामिल हुए थे। इनमें 10वीं में 80 हजार 168, जबकि 12वीं में 62 हजार 347 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।

uk-topper (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!