Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर महेंद्र भट्ट का तूफानी दौरा,7 दिन में 35 निकायों का कर डाला दौरा,कार्यकर्ताओं के साथ चल रहा है मंथन

देहरादून ।  भाजपा राज्य की सभी नगर निगम सीट जीतने के लक्ष्य के साथ पार्टी कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बड़ा रही हैं। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कुमायूं दौरे में मत प्रतिशत एवं मतदाता बढ़ाने समेत संगठन की अनेकों महत्वपूर्ण बैठकों में शिरकत की है । लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत वे शीघ्र हिमाचल की सभी सीटों में प्रचार के लिए भी निकलने वाले हैं ।

 

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भट्ट ने अपने कुमायूं दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि 7 दिन में उन्होंने 35 निकायों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की है । जिसमे नगर निकाय एवं निगमों की चुनाव तैयारियों के मद्देनजर तय विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने प्रतिभाग किया । उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान पार्टी का फोकस रहा, अधिक से अधिक लोगों की मतदान में सहभागिता सुनिश्चित करना। जिसके लिए मतदाता सूची में सुधार को लेकर 20 मई तक चलने वाले आयोग ने अभियान में सक्रिय सहयोग देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है ।

 

*कार्यकर्ताओं से रायशुमारी एवं सर्वे के आधार पर होगा प्रत्याशियों का चयन……..*

साथ ही उन्होंने जोर देते हुए कहा, भाजपा निकाय चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है, लिहाजा जैसे ही चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा होगी, आगे की रणनीति पर भी अमल शुरू हो जाएगा । सांगठनिक स्तर पर तैयारियां पूर्ण हैं और चुनाव की घोषणा होने के साथ उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी आरंभ हो जाएगी। जिसके लिए पर्यवेक्षक जिलों में भेजे जाएंगे और दावेदारी के इच्छुक लोगों की सूची बनाई जाएगी। इन नामों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से रायशुमारी एवं पब्लिक सर्वे के आधार कर पार्टी अपने प्रत्याशी का चयन करेगी । उन्होंने स्पष्ट किया कि विगत निकाय परिणामों में रिकॉर्ड सुधार लाने के लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं । विगत चुनावों में कुल 8 में 6 निगमों को जीत से आगे बढ़ते हुए, इस बार सभी निगम सीटों एवं नगर पालिका पर भाजपा अपना प्रचार लहराने वाली है ।

*21 से हिमाचल की सभी 4 सीटों के प्रचार में उतरेंगे प्रदेश अध्यक्ष भट्ट…….*

इस दौरान उन्होंने प्रदेश पार्टी नेताओं के चुनावी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि यूपी, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उड़ीसा में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की टीम गई है । वे स्वयं केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 21 मई से हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले हैं । जिसके तहत वह वहां की सभी 4 सीटों पर विभिन्न चुनाव कार्यक्रमों में शिरकत कर, पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

*बेहतर व्यवस्था का ट्रेक रिकार्ड देखकर ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं ……….*

*उम्मीद से अधिक तीर्थयात्रियों के पहुंचने की चुनौती का बखूबी सामना कर रही है धामी सरकार……*

यात्रा को लेकर व्यवस्था नहीं होने के विपक्षी आरोपों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, बेहतर व्यवस्था देख कर ही रिकार्ड संख्या में यात्री देवभूमि आ रहे हैं । क्योंकि विगत वर्षों से लगातार सफल और सुरक्षित यात्रा का अनुभव श्रद्धालुओं ने महसूस किया है । यही वजह है कि उम्मीद से कई गुना तीर्थयात्री उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं । यात्रा प्रबंधन को लेकर सरकार पहले से ही व्यवस्था दुरस्त कर तय रणनीति के तहत लगातार काम कर रहीं है । स्वयं मुख्यमंत्री धामी 3 दिन से ग्राउंड जीरो पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं । शुरुआती दिनों में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने से क्राउड मैनेजमेंट हमेशा ही एक चुनौती की तरह होता है । लगभग 15 दिन की यात्रा हो चुकी है, अब तक हमने इस चुनौती का बखूबी सामना किया है । लिहाजा जैसे जैसे यात्रा आगे बढ़ेगी, जो थोड़ी बहुत व्यवहारिक दिक्कतें आ रही हैं वे भी समाप्त हो जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!