Wednesday, September 9, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया ताड़ीखेत ब्लॉक में मिनी स्टेडियम का लोकार्पण,कहा क्षेत्र के युवाओ को मिलेगा लाभ,मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खिलाड़ियों के लिए संचालित की जा रही है कल्याणकारी योजनाएं-रेखा आर्या

रानीखेत।  आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या विधानसभा रानीखेत के ताड़ीखेत ब्लॉकपहुंची जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्तों ने भव्य स्वागत किया।यहाँ खेल मंत्री ने”मिनी स्टेडियम”का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया।साथ ही उन्होंने श्रम विभाग द्वारा संचालित कैम्प का निरीक्षण किया।वहीं एक पेड माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

खेल मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में स्टेडियम ना होने से खिलाड़ियों को कई समस्याओं से जूझना पड़ता था, साथ ही उन्हें अपने खेल अभ्यास के लिए अन्य जगहों का रुख करना पड़ता था।लेकिन अब मिनी स्टेडियम की शुरुवात होने से खिलाड़ियों के लिए यह स्टेडियम लाभदायक सिद्ध होगा।कहा कि खेल और खिलाड़ियों के हितों को सुरक्षित और उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में लगातार ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।आज खिलाड़ियों के लिए सरकारी विभाग के नौकरी की व्यवस्था की गई है।कहा कि बालक और बालिकाओ की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लागू की गई है।उन्हें छात्रवर्ती से लाभान्वित किया जा रहा है।साथ ही कहा कि राज्य में होने जा रहे 38 वे राष्ट्रीय खेलो के आयोजन के लिए सभी काम पूरे कर दिए गए हैं।राष्ट्रीय खेलो की मेजवानी मिलना राज्य के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर विधायक प्रमोद नैनवाल, जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट,जिला महामंत्री विनोद भट्ट,मंडल अध्यक्ष  भूपाल परिहार , मुकेश पांडे, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, विभागीय अधिकारी और क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!