Friday, July 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

भैलू खेलकर भाजपा विधायक ने मनाई बग्वाल,सभी लोगों को दिया खास सन्देश

देहरादून। उत्तराखंड में दीपावली का पर्व यूं तो हर कोई खास अंदाज मनाता है,लेकिन पहाड़ों में जो दीपावली होती है,वह भैलू खेले बिना नही मानयी जाती है।भैलू खेलने की परंपरा को ही खास माना जाता है। हालांकि शहरों में इस परंपरा का खास अंदाज नहीं है,लेकिन इगास को अब उत्तराखंड के मैदान इलाकों में भी धूमधाम से मनाने की परंपरा शुरू हो चली है, लेकिन इस दीपावली को देवप्रयाग से भाजपा विधायक विनोद कंडारी ने देहरादून में भैलू खेलकर दीपावली मनाई,और एक संदेश भी देने का काम किया है,कि दीपावली पहाड़ के लोग कहीं भी मनाए अगर भैलू खेलकर दीपावली मनाते है,तो पहाड़ की संस्कृति भी जीवित रहेगी और भैलू को भी हर साल याद करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!