देहरादूनराजनीति

उत्तराखंड भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द, तैयारियां पूरी

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा इसी सप्ताह होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली से लौट चुके हैं और जल्द ही नई टीम का ऐलान करेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि कुल 31 पदाधिकारियों की घोषणा आगामी तीन से चार दिनों में की जाएगी। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श पूरा कर लिया गया है। यह टीम आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएगी।

भाजपा के प्रदेश संगठन में अध्यक्ष के अलावा 31 पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इनमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, तीन महामंत्री, एक महामंत्री संगठन, एक कोषाध्यक्ष, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी और एक कार्यालय सचिव शामिल होंगे।

साथ ही, सात मोर्चों—युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा—के अध्यक्षों की भी घोषणा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस बार प्रदेश महामंत्री पद पर एक महिला को जिम्मेदारी मिलने की भी प्रबल संभावना है।

नई कार्यकारिणी का गठन पूरी ऊर्जा और रणनीति के साथ आगामी चुनावी तैयारियों को मजबूती देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!