उत्तराखंड से बड़ी खबर

दो राज्य आंदोलनकारियों को लेकर बड़ा फैसला,CM धामी ने खुद लिया बड़ा निर्णय

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा कांड में पुलिस की गोलियों से घायल होकर पूर्णतः शैय्याग्रस्त हुए दो राज्य आंदोलनकारियों की समुचित देखरेख के लिए 20 हजार प्रतिमाह की अतिरिक्त सहायता स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से दोनों आंदोलनकारियों के लिए एक-एक सहायक की व्यवस्था की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

शासनादेश के अनुसार रामपुर तिराहा कांड में घायल होकर पूर्णतः शैय्याग्रस्त हुए हरिद्वार जनपद निवासी प्रकाश चन्द्र कांति एवं देहरादून निवासी  अमित ओबराय को यह सहायता प्रदान की जाएगी। दोनों राज्य आंदोलनकारियों को वर्तमान में 30 हजार प्रतिमाह विशेष सम्मान पेंशन दी जा रही है। अब उनकी देखरेख के लिए  20 हजार प्रतिमाह की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!