Friday, August 14, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लिया बड़ा फैसला, बाजपुर में 8 हजार लोगों को मिलेगा फायदा

देहरादून । त्रिवेंद्र सरकार के साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बाजपुर के आसपास रह रहे 8 हजार लोगों को बड़ी राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि बाजपुर के आसपास 50 वर्षो से ज्यादा रह रहे लोगों को बेदखली के आदेश दिए गए थे,लेकिन आज 8 हजार लोगों को उनके अधिकार दे दिए गए है। जिस पर सालों से 8 हजार लोग रह रहे थे,मुख्यमंत्री का कहना है उन्होने बाजपुर के आसपास रहे रहे लोंगों से वादा किया था,और आज वह उस वादे को पूरा कर रहे है। जो लोग वहां रह रहे वह वहीं रहेंगे और जो खेती बाड़ी कर रहे है  वह खेती बाड़ी कर सकते है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का ये बड़ा फैसला है,जिसका लाभ 8 हजार लोगों को सीधे रूप में मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!