उत्तराखंड : प्रमोशन में आरक्षण पर त्रिवेंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, कर्मचारियों की बड़ी जीत
देहरादून । उत्तराखंड से बड़ी खबर है जी हां उत्तराखंड सरकार ने आखिरकार प्रमोशन में आरक्षण दिए जाने या न दिए जाने को लेकर बड़ा निर्णय ले लिया है । जिसे जनरल ओबीसी कर्मचारियों की जीत के रूप में भी देखा जा रहा है । लंबे समय से जनरल ओबीसी के कर्मचारी प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए थे,जिसे काम काज भी प्रभावित हो रहा था,लेकिन जरनल ओबीसी के कर्मचारियों की मांग को उत्तराखंड सरकार ने पूरा कर लिया है,जिसके तहत 2012 के तहत ही प्रमोशन में नियमों को लागू किया जाएगा, जिससे साफ है क्या उत्तराखंड में प्रमोशन में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा।


