Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर,बेरोजगार हो चुके गेस्ट टीचरों के लिए खुशखबरी,समायोजन का आदेश जारी

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है जी हां एलटी से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति पाए शिक्षकों की वजह से जिन गेस्ट टीचरों की नौकरी चली गई थी उन गेस्ट टीचरों को विभाग ने समायोजन करने के आदेश जारी कर दिए। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने एलटी से प्रवक्ता पदों पर प्रमोशन पाएं शिक्षकों की वजह से प्रभावित गेस्ट टीचरों की समायोजन के आदेश को जारी कर दिया है। आदेश के तहत एलटी से प्रवक्ता पदों पर तैनाती के उपरांत कोई गेस्ट टीचर प्रभावित हुआ है तो ऐसे गेस्ट टीचरों से विकल्प प्राप्त कर उनकी मेरिट एवं विकल्प के अनुसार उनके कार्यरत जनपद में ही संबंधित विषय के रिक्त पद उपलब्ध होने तथा कार्यरत जनपद में ही संबंधित विषय पद पर रिक्त होने की दशा में नियुक्ति देने के निर्देश दिए है। आपको बता दें कि एलटी से प्रवक्ता पदों पर प्रमोशन होने की वजह से 600 के करीब गेस्ट टीचर प्रभावित हुए थे जिनके समायोजन के आदेश शिक्षा विभाग के द्वारा दे दिए गए हैं ऐसे में उन गेस्ट टीचरों के लिए बड़ी खुशखबरी है जो बेरोजगार हो गए थे और उन्हें सरकार ने समायोजन देते हुए रोजगार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!