Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट,डॉक्टरों दी जानकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है जी हां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वास्थ्य सामान्य है। उत्तराखण्ड सदन के चिकित्सक डॉ प्रसून श्योराण और मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ एन एस बिष्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री को हल्की खांसी के अलावा अब और कोई लक्षण नहीं हैं। उन्हें एंटी बायोटिक और एंटी वायरल दवाएं दी जा रही हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वस्थ होने की कामना को लेकर प्रदेश भर में दुआएं मांगी जा रही है और मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर जो जानकारी मिली है उसने सभी को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!