Monday, June 29, 2026
उत्तराखंड से बड़ी खबर

जोशीमठ में ग्लेशियर टूटा : 8 शव बरामद, 6 की हालत गंभीर, 384 लोगों का रेस्क्यू,CM ने हेलीकॉप्टर से किया निरीक्षण

 

जोशीमठ : चमोली जिले में जोशीमठ सेक्टर के सुमना क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से एक बार फिर से हड़कंप मच गया। बता दें कि इस हादसे में 8 लोगों के शव बरामद होने की खबर है। मौके पर हालातों का निरीक्षण करने सीएम भी जोशीमठ पहुंचे।  सड़क निर्माण कार्य में जुटे व्यक्तियों को रेस्क्यू करने के लिए सेना का अभियान जारी है।

सेना ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राहत बचाव के दौरान 384 व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इसमें छह की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सेना ने आठ लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। बर्फ के नीचे फंसे शेष व्यक्तियों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान भी जारी है। बताया गया कि बर्फबारी के बीच भी सेना ने रेस्क्यू जारी रखा। रात को रेस्क्यू आपरेशन को रोकने के बाद आज सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हेलीकाप्टर से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!