उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर,कोरोना महामारी के चलते 20 दिन पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है जी हां शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने प्रदेश के सभी शासकीय अशासकीय प्राइवेट डे बोर्डिंग स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश में शिक्षा सचिव ने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण की दूसरी लाइन की रोकथाम की दृष्टि से पूर्व में जारी विभिन्न शासनादेश और दिशानिर्देशों के माध्यम से पुलिस में संचालित समस्त शासकीय शासकीय निजी विद्यालय में ऑनलाइन के माध्यम से अध्ययन कार्य संपादित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शिक्षा सचिव ने कहा है कि कोविड-19 के मामलों में हो रही विधि के दृष्टिगत पूर्ण व्यवस्थित समकालीन अवकाश की अवधि में वृद्धि करते हुए उन्हें यह कहने का निर्देश हुआ है कि राज्य में अवस्थित समस्त शासकीय अशासकीय निजी विद्यालयों में 30 जून 2021 तक विषम कालीन अवकाश घोषित किया जाता है इस अवधि में मेरी कोई निजी विद्यालय छात्र हित में ऑनलाइन के माध्यम से अध्यापन कार्य संपादित करना चाहता है तो वह अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर। वही मीनाक्षी सुंदरम ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर 20 दिन पहले जो आदेश जारी किया गया है। वह केवल इसी शैक्षणिक सत्र के लिए लागू रहेगा। यानी कि अगले साल से विषम कालीन अवकाश की छुट्टियां 25 मई के बाद ही होंगी।


