Friday, October 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

उत्तराखंड में आज कोरोना के 37 नए मामले आए सामने,टिहरी और रूद्रप्रयाग से आज खुशखबरी

देहरादून । कोरोना वायरस को लेकर उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जी हां उत्तराखंड में आज कोरोना के 37 नए मामले सामने आए हैं । 37 नए मामले सामने आने से उत्तराखंड में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 3161 पहुंच गई है । आज आए नए मामलों में उधम सिंह नगर जनपद में 20 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि अल्मोड़ा 3, देहरादून में चार और हरिद्वार में पांच और पौड़ी में एक नया कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया ।

टिहरी और रूद्रप्रयाग में एक्टिव केस शून्य

आज आए हेल्थ बुलिटिन से टिहरी जिले और रुद्रप्रयाग जिले से खुशखबरी आई है, जी हां टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस शून्य हो गए हैं जो कि दोनों जिलों के साथ प्रदेश के लिए राहत की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!