Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर कई स्कूलों और छात्रों को सीएम करेंगे सम्मानित,छात्रों को मिलेगी पुरस्कार के रुप में राशि तो स्कूलों को प्रदान की जाएगी ट्रॉफी

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम देने वाले टॉप 3 -3 विद्यालयों को ट्रॉफी प्रदान करेंगे। इंटरमीडिएट में राजकीय इंटर कॉलेज संधीपुर हरिद्वार को प्रथम स्थान पर बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे,वही आई पी इंटर कॉलेज लक्सर हरिद्वार और के एम एस बी हिमालय आई सी चौकारी पिथौरागढ़ को भी द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने के लिए ट्रॉफी मुख्यमंत्री प्रदान करेंगे। तीन हाई स्कूलों को भी मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान करेंगे। वही इंटरमीडिएट के प्रथम और द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरस्कार के रुप में धनराशि प्रदान करेंगे। वही हाई स्कूल के भी स्कूलों के टॉप मेरिट में शामिल होने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री पुरस्कार के रुप में सम्मान राशि प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!