Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

डाॅ जे.पी.शर्मा बने उत्तर-प्रदेश उत्तराखण्ड ए.एस.आई. के अध्यक्ष,श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन प्रोफेसर हैं जेपी शर्मा

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन प्रोफेसर (डाॅ.) जे.पी. शर्मा ए.एस.आई (एसोसिएशन आॅफ सर्जन्स आॅफ इण्डिया) के उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड चैप्टर के अध्यक्ष बने। उन्हें 2022 के लिए अध्यक्ष चुना गया है। अभी तक वह ए.एस.आई उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड चैप्टर के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य देख रहे थे। डाॅ जे.पी. शर्मा ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से भेंट की व आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डाॅ जे.पी.शर्मा को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दीं। काबिले गौर है कि एसोसिएशन आॅफ सर्जन्स आॅफ इण्डिया के उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड चैप्टर में करीब 2000 सर्जन सदस्य हैं। डाॅ जे.पी. शर्मा को ऐसोसिएशन का र्निविरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा डाॅ जेपी शर्मा को एसोसिएशन आॅफ सर्जन्स आॅफ इण्डिया की नेशनल बाॅडी में बतौर सदस्य चुना गया है। वह उत्तराखण्ड से एकमात्र सदस्य के रूप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। एसोसिएशन आॅफ सर्जन्स आॅफ इण्डिया का मुख्यालय चेन्नई में है। मुख्यालय की ओर से आयोजित चुनाव के नतीजे 01/11/2021 को जारी किये गए जिसमंे डाॅ जे.पी. शर्मा को नेशनल बाॅडी में उत्तराखण्ड से एकमात्र सदस्य के रूप में चुना गया। इस अवसर पर प्रोफेसर (डाॅ.) जे.पी. शर्मा ने कहा कि ऐसोसिशन निकट भविष्य में देहरादून में सर्जरी की अन्तर्राष्ट्रीय काॅन्फ्रंेस आयोजित करवाएगी। सर्जरी के क्षेत्र में देश विदेश में नवीन शोध कार्य हो रहे हैं। एक छत के नीचे देश विदेश के सर्जरी विशेषज्ञों के जुटने से शोधार्थी छात्र-छात्राओं को नवीन विषयों को जानने समझने का अवसर मिलेगा। देहादून चैप्टर की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष डाॅ प्रवीन जिंदल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डाॅ जे.पी. शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर देहरादून चैप्टर के सचिव डाॅ विपुल कंडवाल, डाॅ आशुतोष सयाना, प्राचार्य, दून मेडिकल काॅलेज, डाॅ. अनुराग बिजलवाण, विभागाध्यक्ष सर्जरी विभाग, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डाॅ पंकज अरोड़ा, वरिष्ठ न्यूरो सर्जन, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डाॅ प्रदीप शारदा, डाॅ मोहित गोयल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!