Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर,कई अधिकारियों के हुए तबादले तो कईयों की बाध्यता प्रतीक्षा खत्म

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबरें लंबे समय से जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने का इंतजार था उन अधिकारियों को शिक्षा विभाग के द्वारा प्रमोशन के बाद जिम्मेदारियां भी दी गई है तो वहीं कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी शिक्षा विभाग के द्वारा दी गई है, जिसको लेकर आदेश जारी किया गया है, उप शिक्षा निदेशक जितेंद्र सक्सेना को जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी गई है,तो वहीं उप शिक्षा अधिकारी शिवपूजन सिंह को संयुक्त सचिव विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर की जिम्मेदारी दी गई है,उप शिक्षा निदेशक दलेल सिंह राजपूत को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं नागेंद्र बड़थ्वाल उप शिक्षा निदेशक को शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल जिनकी बाध्यता प्रतीक्षा में रखी गई थी खंड शिक्षा अधिकारी अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी गई है । तो वहीं दिनेश चंद्र सती को खंड शिक्षा अधिकारी बागेश्वर, सत्यनारायण सिंह को खंड शिक्षा अधिकारी कोटाबाग नैनीताल,नरेश हल्दयानी खंड शिक्षा अधिकारी चंबा, सुदर्शन सिंह बिष्ट खंड शिक्षा अधिकारी खानपुर, चंदन सिंह बिष्ट खंड शिक्षा अधिकारी चौखुटिया, आकाश सारस्वत खंड शिक्षा अधिकारी बाजपुर बनाए गए तो वही मंजू भारती को खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला विनोद सिंह को खंड शिक्षा अधिकारी गैर सेंड और प्रेम लाल को उप शिक्षा अधिकारी रायपुर देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!