Sunday, October 25, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबरशिक्षा विभाग से बड़ी खबर

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर,विभाग ने शिक्षक को किया निलबिंत,मुकदमा भी किया दर्ज

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है जी हां उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने एक और संदिग्ध फर्जी शिक्षक पर शिकंजा कस दिया है। रुद्रप्रयाग जिले की जखोली विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज गौराखाल में एलटी सामान्य के पद पर भवानी लाल को निलंबित कर दिया गया है। भवानी लाल के निलंबन आदेश में मंडलीय अपर निदेशक महावीर बिष्ट ने एसआईटी जांच ।के फर्जी अंक प्रमाण पत्र में संदिग्धता के आधार पर निलंबन की बात कही है। निलंबन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रजिस्टार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा अपने पत्रांक में प्रभारी एसआईटी कार्यालय देहरादून को प्रेषित अपनी सत्यापित आंख्या में भवानी लाल के B.Ed वर्ष 2005 अनुक्रमांक में नामांकन संख्या की अंक तालिका एवं प्रमाण पत्र संबंधी उक्त विवरण को अपने गोपनीय अभिलेखों में न पाए जाने का उल्लेख किया गया। खास बात यह है कि शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षक भवानी लाल को निलंबन के साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!