उत्तराखंड से बड़ी खबर,मौसम विभाग का अलर्ट,जिला अधिकारी ने कल स्कूलों में अवकाश किया घोषित
देहरादून। मौसम विभाग के द्वारा कल भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है जिसको लेकर देहरादून जिला अधिकारी के द्वारा जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 1 से लेकर 12 तक के स्कूलों में कल यानी 14 अगस्त को अवकाश घोषित किया है।