Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

उत्तराखंड से बड़ी खबर,बाज़ार खुलने के समय में सरकार ने किया बदलाव,दुकानें खुलने के समय को बढ़ाया गया

देहरादून।  उत्तराखंड में बाजार खुलने के समय में परिवर्तन करने का ऐलान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया है,अब शाम को मार्केट 7:00 बजे की बजाय रात 8:00 बजे तक खुलेंगे,मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि केंद्र सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइनों के तहत रात 8:00 बजे तक मार्केट खोलने का निर्देश प्राप्त हुआ है । जिसके बाद सरकार ने प्रदेश में भी रात 8:00 बजे तक मार्केट खोलने का फैसला लिया है । वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी किसी तरीके से रोका नहीं जाएगा ,और अब दुकाने सुबह 7:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुलेंगे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!