Friday, October 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान,मंत्रीमण्डल का कर देना चाहिए विस्तार

देहरादून ।  उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का बड़ा बयान सामने आया है, जी हां बंशीधर भगत का कहना है कि उनकी निजी राय यह है कि अब समय आ गया है कि जब मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाना चाहिए,क्योंकि ऐसा न हो कि जब 3 या 4 महीने के लिए मंत्री बनाये जाएं और उसका लाभ ही न मिल पाए । क्योंकि 3 या 4 महीने में मंत्री काम ही नही समझ पाएंगे,इसलिए मंत्री मंडल का विस्तार कर देना चाहिए।  और इसीलिए उन्होंने कई बार मंत्रिमंडल के विस्तार की बात कही भी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में तीन मंत्री पद की कुर्सी खाली पड़ी है जिनको भरने की चर्चाएं अक्सर होती रहती हैं लेकिन अब तक यह चर्चा ही बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!