Friday, October 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

सीएम धामी ने फहराया 100 फीट का तिरंगा, कहा-यह भूमि देव एवं वीरों की भूमि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित 100 फीट ऊंचाई का तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि देव एवं वीरों की भूमि है। तिरंगा युवाओं में देश भक्ति का जज्बे के साथ ही देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, अध्यक्ष नगर पालिका राजेद्र रावत, आयुक्त कुमाऊं श्रीसुशील कुमार,आईजी निलेश आनंद भरणे,जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!