Sunday, August 16, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

कांग्रेस विधायक की पुत्री के निधन पर सीएम ने शोक किया व्यक्त,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने निधन को बताया पीड़ा दायक

देहरादून। मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने धारचूला के विधायक हरीश धामी की पुत्री के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी शोक किया व्यक्त

कांग्रेस विधायक हरीश धामी की पुत्री पूजा धामी के निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी शोक व्यक्त किया है।प्रीतम सिंह ने लिखा है कि धारचूला से विधायक और कांग्रेस परिवार के सदस्य हरीश धामी की पुत्री के अकस्मात निधन से अत्यंत पीड़ा पहुंची है। इस दुखदाई समय में हमारी गहन सहानुभूति हरीश धामी के परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!