Monday, August 17, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

कांग्रेस को आज भी लगे कई झटके,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान अभी और भी नेताओं को किया जाएगा शामिल

देहरादून।  उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव पास है। इससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता ली है। कांग्रेस पार्टी के खटीमा ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली है। बता दें खटीमा ब्लॉक प्रमुख ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा को ज्वाइन किया है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव कृष्ण बहुगुणा ने भी भाजपा का दामन थम लिया है। उनके साथ ही कई अन्य कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दूसरे दलों के नेताओं का पार्टी में शामिल कराने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!