उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके,कितने रिक्टर स्केल की रही तीव्रता पढ़िए खबर
हरिद्वार। हरिद्वार में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए हुए हैं. आज सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर हरिद्वार और आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई. फिलहाल भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।