Sunday, October 25, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबरशिक्षा विभाग से बड़ी खबर

गेस्ट टीचरों ने दी सरकार को चेतावनी,अप्रैल तक मांग नहीं हुई पूरी तो शिक्षा मंत्री को देंगे सामूहिक इस्तीफा

देहरादून। सरकार द्वारा अतिथि शिक्षकों के भविष्य सुरक्षित हेतु कोई कार्य नहीं होने और अतिथि शिक्षकों के साथ वादाखिलाफी को लेकर अतिथि शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई और निर्णय लिया कि यदि अप्रैल माह में अतिथि शिक्षकों के वेतन वृद्धि और सुरक्षित भविष्य हेतु कोई निर्णय नही लिया गया तो अतिथि शिक्षक सामूहिक इस्तीफा शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को सौंपकर प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिये बाध्य हो जाएंगे। संघ के महामंत्री दौलत जगूड़ी ने कहा शिक्षा मंत्री से मिलकर कई बार अतिथि शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया गया। किन्तु अभी तक कोई कार्य होता नहीं दिख रहा। सरकार और विभाग केवल शिक्षकों की कमी की खानापूर्ति के लिए गेस्ट टीचरों की भर्ती की है और उनके भविष्य के बारे में कुछ कदम नहीं उठाया। अतिथि शिक्षक बहुत अल्प वेतन में कार्य कर रहे हैं। जिससे भरण पोषण करना बहुत मुश्किल है। पद रिक्त होने के बावजूद भी अतिथि शिक्षकों की जगह नियमित शिक्षकों को भेजा जा रहा है। सरकार ने विगत चार साल से अतिथि शिक्षकों के लिये कोई हित वाला कार्य नहीं किया केवल उनका शोषण किया। जिसे अब बर्दास्त करना मुश्किल है।।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर,15 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, कक्षा 1 से 5 तक की भी शुरू हो सकती हैं कक्षाएं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!