Sunday, October 25, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

अनिल बलूनी है तो हर काम मुमकिन है,रक्षा मंत्रालय से उत्तराखंड के लिए करा दिया बड़ा काम,मिलेगा बड़ा लाभ

देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा लैंसडौन सेना छावनी क्षेत्र में स्थापित होने वाले डॉप्लर रडार को लेकर अब रक्षा मंत्रालय की अनापत्ति मिल चुकी है।

उत्तराखंड में प्रस्तावित 3 डॉपलर रडार स्थापित होने हैं, जिसमें सुरकंडा (टिहरी) और मुक्तेश्वर (नैनीताल) पर कार्य जारी है किंतु चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी क्षेत्र के मौसम का पूर्वानुमान बताने वाले डॉपलर रडार जिसे लैंसडाउन (पौड़ी) क्षेत्र में स्थापित होना था, लंबे समय से लंबित था।

सांसद बलूनी ने कहा कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने डॉप्लर रडार की स्थापना हेतु सबसे प्रभावी लोकेशन सेना छावनी लैंसडाउन चयनित की थी। किंतु सेना के नियमों, प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों के कारण डॉप्लर रडार की स्थापना में विलंब आ रहा था।

सांसद बलूनी के द्वारा निरंतर रक्षा मंत्री और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ संवाद जारी था। रक्षा मंत्रालय ने अनापत्ति पत्र जारी करके बताया है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग को लीज पर भूमि प्रदान की है, शीघ्र ही उक्त स्थान पर डॉप्लर रडार की स्थापना होने से मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी मिल सकेगी।

सांसद बलूनी ने इस सहयोग हेतु  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मोदी  के नेतृत्व में उत्तराखंड में डबल इंजन का विकास मॉडल स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!