Sunday, October 25, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

खण्डूरी बोले सीएम तीरथ को बहुत डांटा है,तो खण्डूरी की पत्नी बोली सीएम साहब चाय पीलीजीए

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज तीरथ सिंह रावत अपने राजनैतिक गुरू बीसी खंडूरी से आर्शीवाद लेने उनके आवास पर पहुंचे। लेकिन जो मुलाकात आज गुरू शिष्य के बीच हुई है,उसे देखकर यही लगता है कि वास्तव में बीसी खंडूरी से तीरथ के रिश्ते मुधर ही नहीं परिवारिक भी बहुत है। यही वजह है कि जब तीरथ सिंह रावत बीसी खुडरी के पास गए तो पांव छूकर तीरथ ने खंडूरी का आर्शीवाद लिया। वहीं इस दौरान कई दिलचस्प किस्से आज खडूरी के घर पर ऐसे हुए जिससे कोई अपनी हंसी नहीं रोक पाया।

किस्सा नम्बर 1 – तीरथ को बहुत डांटा

बीसी खंडूरी के आवास पर जैसे ही सीएम तीरथ सिंह रावत ने मीडिया से बात करना ही शुरू किया था,और जैसे तीरथ ने कहा कि बीसी खंडूरी से उन्होने बहुत कुछ सीखा है,तो वैसे ही खंडूरी ने कहा दिया कि सीखा तो है लेकिन मैनें तो  तीरथ को डांटा भी बहुत है। इस पर तीरथ सिंह रावत ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बड़ो से डांट कर की सीखा जाता है।

किस्सा नम्बर 2 – मैंने सब पर लगाम लगाई

मीडिया के द्धारा पूछे सवाल का सीएम त्रिवेंद्र बेबाकी से बीसी खंडूरी के घर पर जवाब दे रहे थे,लेकिन तीरथ से पूछे जा रहे सवाल को तीरथ से ज्यादा बीसी खंडूरी जवाब दे रहे थे,तीरथ सिंह रावत से मीडिया कर्मियों ने खंडूरी शासन काल को याद करते हुए कहा कि अधिकारियों पर लगाम के लिए हमेशा से खंडूरी को सराहा जाता है,आप कैसे विधायकों और जनता के द्धारा अफसरशाही के बेलगाम रवैय को संभालेंगे,जिस पर तीरथ सिंह रावत के जवाब देने से पहले ही खूड़री ने जवाब देते हुए कहा हि उन्होने केवल नौकरशाही पर ही नहीं सभी पर लगाम लगाके रखी,बस केवल उन पर अपने घर में लगाम लगी रहती थी। खंडूरी के द्धारा अपनी बात रखने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि बीसी खंडूरी से उन्होने बहुत कुछ सीखा है जो उनके काम आएगा।

किस्सा नम्बर 3 सीएम साहब चाय पीलीजिए

बीसी खंडूरी के आवास पर जब सीएम तीरथ सिंह रावत को चाय पहुंची तो बीसी खुडूरी की पत्नी तीरथ सिंह रावत के सीएम बनने पर गर्व कहते हुए बालती है कि सीएम साहब चाय पी लीजीए,जिस पर तीरथ सिंह रावत उस भवना को भांपते हुए कहते है कि ये सीएम वाली चाय है कि वही पुरानी तीरथ वाली चाय,जिसपर हाॅल में बैठे हुए इस किस्से से भी मुस्कराने लगते है। कुल मिलाकर देखे तो तीरथ के बीसी खंडूरी के आवास पर पहुंचने से घर का माहौल ऐसा नजर आ रहा था। जैसे खंडूरी परिवार का कोई सदस्य मंत्री ही मुख्यमंत्रर बना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!