Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

प्रियंका गांधी की राह पर चले किशोर उपाध्याय,2022 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की मांग,कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के साथ अन्य दलों को भी भेजा पत्र

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वनाधिकार आन्दोलन के संस्थापक-प्रणेता किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, हरीश रावत, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, नव प्रभात व प्रदेश के सभी विपक्षी दलों के अध्यक्षों को पत्र लिखकर उत्तराखंडियों को वनों पर उनके हक़-हक़ूक़ दिलवाने हेतु आग्रह किया है।

 यादव को भेजे पत्र में उपाध्याय ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महामंत्री प्रियाँका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में स्थानीय समुदायों को वनों व जल सम्पदा पर उनके हक़ूक़ देने का वायदा किया है, साथ ही साल में तीन रसोई गैस सिलेण्डर मुफ़्त देने का संकल्प किया है।
उपाध्याय ने यादव से कहा है कि जैसे प्रियाँका ने आगामी विधान सभा चुनाव में 40% टिकिट महिला शक्ति को देने का संकल्प लिया है, नारी विमर्श के उद्गम उत्तराखंड में भी आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस व अन्य दल 40% महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारें। उपाध्याय ने आशा व्यक्त की कि सभी राजनैतिक दल उनके इस सुझाव को अंगीकार करेंगे।
उपाध्याय ने कहा कि वे लम्बे समय से उत्तराखंडियों को वनों पर उनके पुश्तैनी अधिकार व हक़-हक़ूक़ दिलवाने हेतु संघर्ष कर रहे हैं, जिसमें वे
“परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार पक्की सरकारी नौकरी, केंद्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण , बिजली पानी व रसोई गैस निशुल्क , जड़ी बूटियों पर स्थानीय समुदायों को अधिकार, जंगली जानवरों से जनहानि होने पर परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी तथा 50 लाख क्षति पूर्ति, फसल की हानि पर प्रतिनाली 5000/- क्षतिपूर्ति, एक यूनिट आवास निर्माण के लिये लकड़ी, रेत-बजरी व पत्थर निशुल्क, शिक्षा व चिकित्सा निशुल्क, उत्तराखंडी OBC घोषित हों, भू-क़ानून बने, जिसमें वन व अन्य भूमि को भी शामिल जाय और राज्य में तुरन्त चकबंदी हो।” की माँग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!