Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

देहरादून और नैनीताल में होगा मिलेट्स मेले का आयोजन,अधिकारियों को मिलेट्स का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के दिए निर्देश

देहरादून । प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को मिलेट्स का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को मिलेट्स मेले के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर सुनियोजित ढंग से कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून और नैनीताल में अप्रैल माह में होने जा रहे मिलेट्स मेले के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाए। मंत्री जोशी ने बैठक में अधिकारियों को कहा मोटे अनाज का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा इस वर्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मिलेट्स के लाभ और किसानो को मोटे अनाज के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मिलेट्स मेले घोष्टियों के माध्यम से जानकारी प्रदान की जाए। इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को देहरादून होने जा रहे जी.आई महोत्सव के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। देहरादून में आयोजित होने वाले जी.आई महोत्सव में उत्तराखंड के विभिन्न विभागों के करीब 40 स्टाल लगाए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी जी.आई महोत्सव में आयोजन किया जाएगा। जिसमे अन्य प्रदेशों के मंत्रीगण सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगे। मंत्री ने अप्रैल माह देहरादून में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय जीआई महोत्सव का आयोजन को लेकर अधिकारियों को व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव कृषि बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक केसी पाठक, विनय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!