Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

पीएम ने हेमकुंड साहिब में रोपवे बनाए जाने की करी घोषणा,सिख समुदाय की ओर से पीएम का जताया गया आभार,हेमकुंड आने का भी पीएम को मिला न्यौता

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ धाम पहुंचे जहां उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों के तहत केदार पुरी में कई कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेमकुंड साहिब में रोपवे बनाने की घोषणा भी की है। जिससे सिख समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सिख समुदाय की ओर से भाजपा के नेता और चुनाव संचालन समिति के सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी ने पीएम का आभार हेमकुंड शाहिब में रोपवे बनाई जाने की घोषणा को लेकर किया है। वही हेमकुंड साहिब आने का न्योता भी इस दौरान बलजीत सोनी ने प्रधानमंत्री को दिया है। पीएम से मुलाकात के दौरान बलजीत सोनी ने हेमकुंड साहिब से मंगाया गया स्वरोपा भी पीएम को भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!