Sunday, August 16, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबरसुर्खियां

उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर,पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का निधन

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के लिए दुखद खबर है, जी हां उत्तराखंड भाजपा के साथ उत्तराखंड के लिए भी इसे दुखद खबर माना जा सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री, उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, 4 बार के लोकसभा सांसद और दो बार विधायक रहे बच्ची सिंह रावत का निधन हो गया है,ऋषिकेश एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली है। बच्ची सिंह रावत के निधन से उत्तराखंड भाजपा में शोक की लहर। वही नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बच्ची सिंह रावत के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड भाजपा के लिए अपूर्ण क्षति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!