Sunday, October 25, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

सर्वजन स्वराज पार्टी ने किया सचिवालय कूच,6 माह के बिजली – पानी के बिलों को माफ करने समेत कई मांगो लेकर किया कूच

देहरादून। सर्वजन स्वराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य की परिसंपत्तियों की वापसी समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को सचिवालय कूच किया। हालांकि, सचिवालय से पहले ही पुलिस-प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इसपर कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।

सुबह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. देवेश्वर भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में एकत्र हुए और वहां से रैली के रूप में सचिवालय के लिए कूच किया। सचिवालय के गेट से कुछ दूर पहले पुलिस ने उन्हें बेरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इसपर कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

यह हैं पार्टी की प्रमुख मांगें

-राज्य की परिसंपत्तिया हमें जल्द से जल्द वापस मिलें।

-नए कृषि कानूनों को निरस्त किया जाए।

-राज्य की नजूल भूमि और मलिन बस्तियों में रहने वालों को उसका मालिकाना हक मिले।

-कोरोनाकाल के दौरान छह महीने का बिजली-पानी का बिल माफ किया जाए।

-राज्य में ओला-उबर टैक्सी कंपनी को प्रतिबंधित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!