Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की भी आ गयी कोरोना रिपार्ट

देहरादून । उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है,कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की रिपोर्ट नेगिटिव आने पर खुशी जताते हुए बधाई भी दी है,उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिससे पूरे कांग्रेस में उत्साह की लहर फैल गई है। उन्होंने बताया कि प्रीतम सिंह पिछले कुछ दिनों से पृथकावास में चले गए थे,परंतु उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने से अब उनके विधानसभा सत्र में शामिल होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं । उन्होंने बताया कि उधर नेता प्रतिपक्ष के इंदिरा हृदयेश का भी स्वास्थ्य सुधर रहा है और उम्मीद है कि स्वस्थ होते ही वह जल्द ही उत्तराखंड लौट जाएगी। इस बीच उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं विजय सारस्वत,अजय सिंह,मनीष नागपाल, नवीन जोशी, गरिमा दसोनी, लालचंद शर्मा समेत तमाम नेताओं ने प्रीतम सिंह के कोरोना नेगेटिव निकलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!