Sunday, October 25, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

नंदा गौरा योजना की 12 कक्षा पास पात्र लाभार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया हुई शुरू,पात्र लाभार्थी 30 नवंबर तक कैसे करें आवेदन,पढ़िए विस्तार से पूरी खबर

देहरादून।  उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी नंदा गौरा योजना के लिए पात्र लाभार्थियों के किये आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत कन्या के जन्म पर जहां 11 हजार की धनराशि दी जाती है तो वहीं बिटिया के 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक अथवा डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर 51 हजार की धनराशि प्रदान की जाती है।कहा कि राज्य सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है।इस योजना से जहां हम कन्या के जन्म पर उन्हें लाभान्वित करते है वहीं 12की पास करने उपरांत 51 हजार की राशि से आच्छादित करने का काम कर रहे हैं।कहा कि नंदा गौरा योजना ने बेटे और बेटी में फैली असमानता को खत्म करने का कार्य किया है।

विभागीय मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए वित्तीय वर्ष-2023-24 से पात्र लाभार्थियों के आवेदन की ऑन लाईन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कन्या शिशु के जन्म पर आवेदन के लाभ हेतु कन्या के जन्म के 06 माह के अन्दर आवेदन की व्यवस्था है, जिसके तहत पोर्टल पर लगातार आवेदन किये जा रहे हैं। बताया कि शैक्षिक वर्ष 2023-24 में 12वीं उत्तीर्ण पात्र एवं उच्चशिक्षा में दाखिला लेने वाली पात्र बालिकाओं से वर्तमान वित्तीय वर्ष-2024-25 हेतु आवेदन की ऑन लाईन प्रकिया प्रारम्भ की जा रही है।

विभागीय मंत्री ने बताया कि पात्र लाभार्थी बालिकाएं ऑनलाईन पोर्टल साईट-www.nandagaurauk.in पर आवेदन कर सकती हैं। जबकि वित्तीय वर्ष-2024-25 में जन्म वाले पात्र लाभार्थी के अभिभावक ऑन लाईन पोर्टल साईट www.nandagaurauk.in पर आवेदन करेगें साथ ही जन्म वाले लाभार्थी के आवेदन हेतु पोर्टल निरन्तर खुला है, जिसमें नियमानुसार जन्म के छः माह के अन्दर आवेदन करना अनिवार्य है।

 

इसके अन्यत्र वित्तीय वर्ष-2024-25 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ-साथ राजकीय मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक अथवा राजकीय मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम 1 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश करने वाली पात्र बालिकायें 30 नवम्बर, 2024 तक ऑन लाईन पोर्टल साईट www.nandagaurauk.in पर आवेदन कर सकते हैं।

 

*वहीं महिला सशक्तिकरण और बाल विकास के अधिकारियो के साथ विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बैठक आहूत की।बैठक में उन्होंने हरेला पर्व के दिन आंगनबाड़ी कार्यक्रतियो और विभागीय अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई “एक पेड माँ के नाम”मुहिम को सफल बनाने के दिशा निर्देश दिये।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हम सब का यह कर्तव्य है कि हम सभी देशवासी प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू की गई इस मुहिम में बढ़चढ़कर हिस्सा ले।जिसके निमित्त उनके द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को एक पेड़ माँ के नाम मुहिम को पूरे मनोयोग के साथ ऐतिहासिक बनाये जाने के निर्देश दिये गए हैं।कहा कि जहां हरेला हमे प्रकर्ति से जोड़ने का काम करता है वहीं माँ की स्मृति में फलदार पेड़ रोपकर हम अपनी माँ के प्रति उन्हें सम्मान देने का काम करेंगे। साथ ही वहीं उन्होंने कहा कि बैठक में अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि एकल महिला स्वरोजगार योजना और महिला कल्याण कोष की जो नियमावली अभी तक नही बनी है उसे लेकर एक हफ्ते में पूर्ण करे और यदि कोई तकनीकी दिक्कत आती है तो उनके साथ पत्राचार करते हुए उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराएं।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!