Sunday, October 25, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

उत्तराखंड:19 विधेयक एक दिवसीय मानसून सत्र में हुए पास,14 विधायक वर्चुवल माध्यम से बने सत्र का हिस्सा

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का एक दिवसीय मानसून सत्र आज संपन्न हुआ, और अनिश्चित काल के लिए उत्तराखंड विधानसभा स्थगित कर दिया गया । एक दिवसीय मानसून सत्र की कार्यवाही को लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि 3 घंटे 6 मिनट तक आज सदन की कार्यवाही चली । जिसमें 19 विधेयक पास हुए । जबकि 2 घंटे 9 मिनट विपक्ष के हंगामे की वजह से व्यवधान भी सदन में रहा। वही विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि 12 विधायक जहां पत्रकार दीर्घा और दर्शक दीर्घा में बैठकर उपस्थित रहे तो वही 30 विधायक विधानसभा के मंडप में बैठकर उपस्थित रहे । जबकि 14 विधायक वर्चुल माध्यम से भी सत्र में जुड़े । शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए सत्र को लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!