Friday, October 23, 2026
Latest:
देहरादून

सोनिया गांधी पर दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना, मोदी सरकार पर लगाए गम्भीर आरोप,मुकदमें को वापस लेने की मांग

देहरादून । कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में दर्ज हुई एफआईआर के खिलाफ उत्तराखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस भवन में शोसल डिस्टेसिंग के साथ धरना दिया। धरने में बडी संख्या में कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी देखने को मिली। कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सोनिया।गांधी के ऊपर दर्ज हुआ एफआईआर को केन्द्र की मोदी सरकार के इशारे पर राजनैतिक प्रतिशोध एवं बदले की भावना बताया ।

कांग्रेस के टि्वटर हैंडल से पीएम केयर्स फंड पर उठाए गए थे सवाल

आपको बता दें कि इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल से 11 मई को 5 से 6 ट्वीट किए गए थे जिनमें पीएम केयर फंड में जमा पैसे को लेकर पीएम मोदी द्वारा दुरुपयोग किए जाने और निजी इस्तेमाल करने के आरोप लगाए गए थे जिसको लेकर कर्नाटक के शिवमोगा में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है । जिसको लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है।

सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए सोनिया गांधी पर एफआईआर दर्ज – कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर दर्ज किया जाना कोरोना महामारी में केन्द्र सरकार की नाकामी को छुपाने के लिए विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से राजनैति षडयंत्र के तहत फर्जी मुकदमें दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के इशारे पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं पर अलोकतांत्रिक तरीके से मुकदमें दर्ज किये जा रहे हैं, जो निन्दनीय है, जिसकी कॉंग्रेस पार्टी कडे शब्दों में भर्तसना करती है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर लोकतंत्र के सभी मानकों एवं मापदण्डों पर कुठाराघात करते हुए अलोकतांत्रिकता का अपना घिनौना चेहरा सबके सामने लाते हुए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जनता की आवाज उठाने से रोकने के लिए उनके विरूद्ध झूठे मुकदमें दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित एवं अपमानित किया जा रहा है।

पीएम केयर्स फंड का देना चाहिए हिसाब – प्रीतम सिंह

प्रीतम सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति के तहत एफआईआर दर्ज किया जाना निन्दनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक देश के निवासी हैं तथा लोकतंत्र में विपक्ष को सवाल उठाने का पूरा अधिकार है। सोनिया गांधी द्वारा उठाये गये मामले का समर्थन करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि जब पीएम केयर्स फण्ड में पैसा आया है तो उस पैसे से कोरोना महामारी की त्रासदी झेल रहे गरीबों, किसानों एवं श्रमिकों की मदद क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम केयर्स फण्ड में आये पैसे का हिसाब जनता को पूछने का अधिकार है तथा सरकार को बताना चाहिए कि केन्द्र सरकार ने इस पैसे का क्या उपयोग किया? उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य सरकारों द्वारा कोरोना महामारी में अपनी विफलताओं को छिपाने तथा अपने भ्रष्टाचार को दबाने के लिए जिस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है वह भाजपा सरकारों के अलोकतांत्रिक एवं तानाषाही रवैये को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस शड़यंत्र का कंाग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर डटकर मुकाबला करेंगे तथा हर स्तर पर जनता की आवाज को उठाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के इशारे पर मुख्य विपक्षी दल के नेताओं के साथ की जा रही कार्रवाई स्वस्थ लोकतंत्र की परम्परा के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा सकता है। यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी के फासीवादी एवं तानाषाही चरित्र का द्योतक है, जिसे लोकतंत्र में विश्वास रखने वाला कोई भी दल सहन नहीं करेगा। भारतीय जनता पार्टी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने इस कृत्य के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से माफी मांगनी चाहिए तथा उनके विरूद्ध लगाये गये झूठे मुकदमों को वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेष कांग्रेस इस प्रकरण की कडे शब्दों में निन्दा करते हुए सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज किये गये मुकदमे को वापस लेने की मांग करती है।

कांग्रेस के नेता रहे धरने में मौजूद

इस अवसर पर पूर्व प्रदेष अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र षर्मा, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महामंत्री हरिकृश्ण भट्ट, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेष महामंत्री राजेन्द्र शाह, गोदावरी थापली, पूर्व मंत्री अजय सिंह, विषेश आमंत्रित सदस्य सुभाष चैधरी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा पूर्व विधायक राजकुमार, जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, प्रभुलाल बहगुणा प्रदेश सचिव राजेष शर्मा, शोभाराम, नवीन पयाल, सीताराम नौटियाल, गिरीश पुनेड़ा, संदीप चमोली निवर्तमान प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रदेष सचिव शांति रावत, मंजुला तोमर, राजेष चमोली, सूरत सिंह नेगी, कमर खान, सुनित राठौर, अमरजीत सिंह भरत शर्मा, उर्मिला थापा, दीवान सिंह तोमर, अष्वनी बहुगुणा,, नागेश रतूड़ी, महेश जोशी, जगदीश धीमान, धर्मसिह पंवार, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेष रमन, मंजू त्रिपाठी, विकास नेगी, विजय रतूड़ी, पुश्कर सारस्वत, सूर्यप्रताप सिंह राणा, लाखीराम बिजल्वाण, कुल्दीप चाौधरी, भूपेन्द्र नेगी, संदीप कुमार, प्रणीता बडोनी, मोहन काला, सावित्री थापा, मोहित नेगी, अभिनन्दन षर्मा, जगदीष चैहान, अनुराधा तिवारी,, सुलेमान अली, आशीष सक्सेना, अजय रावत, अनिल बसनेत, सहित अनेक नेता और कार्यकर्ताओं भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!